खबर पल पल की

April 30, 2025 7:15 pm

खबर पल पल की

April 30, 2025 7:15 pm

बाग में कुत्ते का जंगली जानवर ने किया शिकार, तेंदुए की आशंका से ग्रामीणों में दहशत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

स्याना। नगर के गढ़ मार्ग स्थित गांव सराय देहात क्षेत्र में एक आम के बाग में कुत्ते को जंगली जानवर ने अपना शिकार बना लिया। ग्रामीणों में तेंदुए की आशंका के चलते दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग के अफसरों को दी है।
शुक्रवार की सुबह नगर के गढ़ मार्ग स्थित एक आम के बाग में कुत्ते को किसी जंगली जानवर ने हमला कर मारकर क्षत-विक्षत अवस्था में छोड़ दिया। ग्रामीणों ने पंजों के निशानों को तेंदुए का बताते हुए तेंदुए द्वारा कुत्ते का शिकार किए जाने की आशंका व्यक्त की है। जिससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते ग्रामीण इकट्ठा हो गए। इसके बाद ग्रामीणों ने आसपास तेंदुए की तलाश की लेकिन तेंदुआ ग्रामीणों को दिखाई नहीं दिया। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी वन विभाग को दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने पदचिन्हों की जांच की। वही, पूर्व में भी तहसील क्षेत्र में कई जगह तेंदुआ के होने की पुष्टि हुई थी। इस समय खेतों में गेहूं की फसल की कटाई का काम चल रहा है लेकिन घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीण तेंदुआ के होने की आशंका से खेतों पर जाने से डर रहे हैं। वन रक्षक लोकेश ने बताया कि संभवतः किसी जंगली जानवर ने कुत्ते का शिकार किया है। मौके पर तेंदुआ के कोई पदचिन्ह नहीं मिले हैं।
The Hindustan Times
Author: The Hindustan Times

Admin@The hindustan times

1
0

Leave a Comment

Read More

16
Default choosing

Did you like our plugin?

Read More

error: Content is protected !!