खबर पल पल की

April 30, 2025 11:04 pm

खबर पल पल की

April 30, 2025 11:04 pm

हिंदू नववर्ष पर नगर में स्वयंसेवकों ने निकाला भव्य पथ संचलन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

स्याना। सोमवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा हिंदू नववर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर नगर में पथ संचलन निकाला गया। पथ संचलन का नगर में कई स्थानों पर पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। पथ संचलन इंदिरा गांधी कन्या इंटर कॉलेज से शुरू होकर मेन बाजार, चांदपुर चुंगी, नई सड़क आदि स्थानों से होते हुए बाबूजी कल्याण सिंह पार्क पर आकर संपन्न हुआ। नगर में लोगो ने जगह जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। विधायक देवेंद्र सिंह लोधी ने कहा कि प्रतिपदा का यह शुभ दिन भारत राष्ट्र की गौरवशाली परंपरा का प्रतीक है। ब्रह्म पुराण के अनुसार चैत्रमास के प्रथम दिन ही ब्रह्मा ने सृष्टि संरचना प्रारंभ की। यह भारतीयों की मान्यता है, इसीलिए हम चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से नववर्ष आरम्भ मानते हैं। आरएसएस के नगर संघचालक राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि स्वयंसेवको को संस्कारवान बनाना, अपनी संस्कृति की जड़ों को पहचानने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वयंसेवक शामिल हुए। इस दौरान नगर कार्यवाह पवन लोधी, भाजपा मंडल अध्यक्ष संदीप त्यागी, विक्रांत त्यागी, पंकज अग्रवाल, अतुल राय, राजेश चौहान, राजपाल लोधी व दुष्यंत शर्मा आदि मौजूद रहे।
The Hindustan Times
Author: The Hindustan Times

Admin@The hindustan times

2
0

Leave a Comment

Read More

16
Default choosing

Did you like our plugin?

Read More

error: Content is protected !!