–गंगा स्वच्छता प्रहरी गोड़ का भव्य स्वागत
डिबाई। यूपी के जिला बुलंदशहर के डिबाई में 5 फरवरी को उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल (उ०प्र०) नगर इकाई के तत्वाधान में ग्लोबल किड्स प्ले स्कूल का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर कर्णवास निवासी गंगा स्वच्छता प्रहरी आर्यन गोड़ को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा राज्य विवेकानंद यूथ अवार्ड दिए जाने पर ढोल नगाड़ों के साथ भारी गर्म जोशी के साथ स्वागत व सम्मानित किया गया। संस्थान के सदस्यों ने उन्हें अंग वस्त्र, माल्यार्पण एवं स्मृति चिन्ह जी का सम्मान किया। कार्यक्रम से पूर्व ग्लोबल किड्स प्ले स्कूल का वैदिक पूजा पाठ एवं यज्ञ के साथ शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर आर्यन गोड़ को भारत विकास परिषद ‘सेवा’ शाखा-डिबाई का पर्यावरण प्रकोष्ठ का अध्यक्ष भी नामित किया गया। कार्यक्रम में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल (उ०प्र०) नगर इकाई के अध्यक्ष दीपक गुप्ता ‘युवराज’, बेलौन इकाई अध्यक्ष संजय शर्मा, उमेश चंद्र गुप्ता, स्कूल प्रबंधक नव्या गुप्ता, बुलंद जागरूक मंच जिला मंत्री नवीन ठाकुर, कुमुद किशोर ‘भारतीय’, सूरज प्रकाश, शिव कुमार, माधवराव, अभिषेक सिन्हा ‘रवि’, निखिल गुप्ता, एड० प्रतीक अग्रवाल, अनुभव गुप्ता, जितिन साहनी, कुशाल प्रमार, अनिल चौहान, गौरव बंसल, अनिल चौहान, मयंक अग्रवाल, अरुण सिंह, महेश चंद्र गुप्ता बॉबी, राजेश गुप्ता सहित सैकड़ो की संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Author: The Hindustan Times
Admin@The hindustan times