खबर पल पल की

April 30, 2025 11:09 pm

खबर पल पल की

April 30, 2025 11:09 pm

कुंभ मेले में भगदड़: 14 लोगों की मौत, अपनों की खोज में जुटे लोग

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रयागराज: विश्व प्रसिद्ध कुंभ मेले में हुए दर्दनाक हादसे ने श्रद्धालुओं के बीच हड़कंप मचा दिया। अचानक मची भगदड़ में 14 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दर्जनों लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस और प्रशासन ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया। 50 से भी अधिक एम्बुलेंस तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया।

विश्व प्रसिद्ध महाकुंभ में अचानक भगदड़ मच गई। इसमें श्रद्धालु नीचे गिर गए। भीड़ नीचे गिर श्रद्धालुओं के ऊपर धक्का मुक्की में चढ़ती बेकाबू भीड़ के चलते हादसा हो गया। तत्काल बाद पुलिस-प्रशासन सहायता के लिए पहुंच गया और राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया। समय रहते पुलिस प्रशासन के राहत कार्य के चलते स्थिति को नियंत्रण में कर लिया गया। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। लोगों ने घटना को लेकर दुख व्यक्त किया है। अप्रिय घटना के चलते फिलहाल लोगों को संगम से पहले रोक दिया गया है। लोगों से सहयोग की अपील की गई है। पुलिस प्रशासन के साथ श्रद्धालु भी सहयोग में जुटे हुए हैं।

कैसे हुआ हादसा
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, भीड़ अधिक होने से अचानक हुई धक्का-मुक्की ने स्थिति को बिगाड़ दिया। प्रशासन का कहना है कि भगदड़ के पीछे अफवाह भी एक कारण हो सकती है।

अपनों की तलाश में जुटे लोग
हादसे के बाद मेले में मौजूद लोगों के बीच अपनों की कुशलक्षेम जानने की होड़ लग गई। प्रशासन ने सूचना केंद्र स्थापित कर लोगों की मदद करने का आश्वासन दिया है।

The Hindustan Times
Author: The Hindustan Times

Admin@The hindustan times

2
0

1 thought on “कुंभ मेले में भगदड़: 14 लोगों की मौत, अपनों की खोज में जुटे लोग”

Leave a Comment

Read More

16
Default choosing

Did you like our plugin?

Read More

error: Content is protected !!