जहांगीराबाद। बुधवार को नगर के सब्जी मंडी चौराहे पर व्यापारियों द्वारा भगवान श्रीराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ का कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से मनाया गया।
क्षेत्रीय विधायक संजय शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष किशन पाल सिंह लोधी तथा मंडल अध्यक्ष भाजपा कैलाश चंद्र सैनी ने भगवान श्री राम के चित्र के सम्मुख दीप प्रचलित कर व माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विधायक संजय शर्मा ने कहा कि आज अयोध्या में भगवान श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ को बड़े हर्ष व उल्लास के साथ बनाया जा रहा है भगवान श्रीराम सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। भाजपा वरिष्ठ नेता राजकुमार गोयल ने सभी राम भक्तों को तिलक लगाकर व कलावा बांधकर प्रभु श्री राम का प्रसाद वितरित किया तथा व्यापारी सुरक्षा फोरम नगर अध्यक्ष रोहित पहाड़ी ने इस कार्यक्रम में पधारे सभी भक्तों को माला पहनाकर अभिनंदन किया। व्यापारी सुभाष अग्रवाल ने विधायक संजय शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष किशनपाल सिंह लोधी व मंडल अध्यक्ष कैलाश सैनी सहित अन्य सभी अतिथियों का शॉल ओढ़ाकर अभिनंदन किया। इस दौरान सुधीर गोयल, ललता प्रसाद सिंघल, दीपक अग्रवाल, प्रभात बंसल, नरेश बंसल, दीपक गर्ग निकुंज गोयल, लटूर भैया, पंकज अग्रवाल, प्रवीन शर्मा, जयभगवान गुप्ता, कमल पंसारी, कमल गोयल, आशीष गोयल, गोपाल बंसल, राहुल बंसल, मोहित कंसल, रोहित गोयल, अमित कुमार, मोहित गोयल (खल वाले) व पीयूष गोयल आदि व्यापारी मौजूद रहे।

Author: The Hindustan Times
Admin@The hindustan times