खबर पल पल की

May 1, 2025 3:15 am

खबर पल पल की

May 1, 2025 3:15 am

संविधान गौरव अभियान को लेकर भाजपा की बैठक संपन्न

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

कासगंज। शहर के सोरों गेट स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर रविवार को संविधान गौरव अभियान को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी के नेतृत्व में  गोष्ठी हुई। गोष्ठी का शुभारंभ पंडित दीन दयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुख़र्जी के चित्र पर माल्यार्पण करके किया गया। इस दौरान उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ के सभापति प्रेम सिंह शाक्य ने संविधान के मुद्दे पर कांग्रेस पर तंज कसे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने भारतीय संविधान के गौरव को कलंकित किया है। सत्ता के लिए बार-बार संविधान के मूलभाव को तोड़ा है। कांग्रेस के नेताओं को बाबा साहब आंबेडकर की विरासत पर बोलने का नैतिक अधिकार नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के संविधान और डा. आंबेडकर का गौरव बढ़ाया है। मोदी सरकार ने डा. आंबेडकर के नाम पर भीम एप लांच कर उनके नाम को वैश्विक मंच पर पहुंचाया है। एमएलसी रजनीकांत माहेश्वरी ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भाजपा ने लगातार डा.आंबेडकर के योगदान का सम्मान करने का काम किया है व उनकी विरासत को संरक्षित करने के लिए डा. आंबेडकर की जीवन से जुड़े पांच प्रमुख स्थलों की पहचान की और उन्हें पंच तीर्थ के रूप में विकसित किया। मंचासीन भाजपा जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी, डा. ज्ञान प्रकाश गुप्ता, अनिल पुंढीर, ममतेश शाक्य, नीरज शर्मा, राजवीर सिंह भल्ला, संजय सोलंकी, कौशल साहू, कृष्णकांत वशिष्ठ, नन्द किशोर दिवाकर ने भी गोष्ठी को सम्बोधित किया। इस दौरान संचालक संजय सोलंकी, सतेंद्र कश्यप बॉबी, अनुरोध प्रताप सिंह, अनीता उपाध्याय, उत्तम चंद्र पाथरे, केपी सिंह, डीएस लोधी, डा. खूब सिंह, रानू वर्मा, रविंद्र ब्रह्मचारी, मयंक अग्रवाल, ब्रजेश उपाध्याय, सुमित बाल्मीकि, श्योराज सिंह, शिव प्रताप सिंह, हिमांशु उपाध्याय व जिला मीडिया प्रभारी केके सक्सेना आदि मौजूद रहे।

Akshit Agarwal
Author: Akshit Agarwal

सीनियर एडिटर

3
0

Leave a Comment

Read More

16
Default choosing

Did you like our plugin?

Read More

error: Content is protected !!