खबर पल पल की

May 1, 2025 12:11 am

खबर पल पल की

May 1, 2025 12:11 am

कैलाश सैनी बने भाजपा मंडल अध्यक्ष व विनय अग्रवाल बने जिला प्रतिनिधि

कैलाश सैनी मंडल अध्यक्ष भाजपा।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जहांगीराबाद। भारतीय जनता पार्टी ने जहांगीराबाद मंडल अध्यक्ष के रूप में पूर्व सभासद कैलाश सैनी की नियुक्ति की है। पहली बार मंडल अध्यक्ष बनने पर कैलाश सैनी को पार्टी कार्यकर्ताओं और नगरवासियों की ओर से शुभकामनाएं मिल रही हैं। उनकी नियुक्ति के बाद नगरवासियों ने उनके घर पहुंचकर माला पहनाकर, साफा बांधकर और मिठाई खिलाकर उनका भव्य स्वागत किया। इस मौके पर नगरवासियों में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला। कैलाश सैनी की इस उपलब्धि पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। फोन कॉल और व्यक्तिगत मुलाकात के जरिए उन्हें लगातार शुभकामनाएं दी जा रही हैं। नगरवासियों कहना है कि कैलाश सैनी की नियुक्ति से क्षेत्र में संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। वहीं पूर्व सभासद विनय अग्रवाल को जिला प्रतिनिधि का दायित्व सौंपा गया है। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष किशनपाल लोधी, वरिष्ठ भाजपा नेता कृष्णकांत वार्ष्णेय, नगर पालिका ठेकेदार संघ मुकेश भारद्वाज, गौरव सैनी, नन्हेसिंह लोधी, मुकेश लोधी, रामपाल सिंह लोधी, देवेंद्र लोधी, राजपाल लोधी, सुदेश भारद्वाज, ज्ञानेश लोधी, पूर्व सभासद मनोज गुप्ता आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Sachin Verma
Author: Sachin Verma

Reporter : Unchagaon/Narsaina

2
0

Leave a Comment

Read More

16
Default choosing

Did you like our plugin?

Read More

error: Content is protected !!