अहार। उत्तर प्रदेश के जनपद बुलंदशहर के थाना अहार क्षेत्र के गांव निवासी किशोरी संदिग्ध परिस्थति में अचानक गायब हो गई, जिसके पिता ने थाने पर तहरीर दी है।
थाना अहार स्थित गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी शुक्रवार की दोपहर घर से 10 हजार रूपये की नगदी और हजारों रूपये के जेवरात लेकर अचानक लापता हो गई। जिसके बाद देर शाम तक घर आने का इंतजार करने के बाद उसे रिश्तेदारियों में काफी तलाश किया। लेकिन उसका कहीं सुराग नहीं लगा। जानकारी हुई कि थाना नरसेना क्षेत्र के कस्बा उंचागांव निवासी यवुक उसे फोन करता था। जिसके पीड़ित पिता ने नामजद कर तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी विशाल निवासी उंचागांव के खिलाफ धारा 137 2 मुकदमा दर्ज किया गया है।

Author: Sachin Verma
Reporter : Unchagaon/Narsaina