स्याना। उत्तर प्रदेश के जनपद बुलंदशहर के कस्बा स्याना में रविवार को गुरुद्वारा गुरुनानक दरबार में वीर बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। प्रातःकाल में नगर के बाबूजी कल्याण सिंह पार्क से भाजपा कार्यकर्ताओं व समाजसेवियों ने प्रभात फेरी निकाली। गुरुद्वारा गुरुनानक दरबार में ज्ञानी बलवंत सिंह के जत्थे द्वारा गुरुवाणी व शब्द कीर्तन किया गया। इस दौरान गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा अध्यक्ष सरदार तेजेंद्र सिंह ने कहा कि गुरू गोविंद सिंह के साहिबजादे बाबा जोरावर सिंह व बाबा फतेह सिंह को मुगल शासक वजीर खान ने इस्लाम धर्म कबूल करने के लिए बाध्य किया था लेकिन साहिबजादो ने इस्लाम कबूल करने से इंकार कर दिया था। वजीर खान ने दोनों साहिबजादो को जिंदा ही ईट की दीवार में चिनवा दिया था। भाजपा मंडल अध्यक्ष संदीप त्यागी ने कहा कि गुरू गोविंद सिंह के परिवार ने हिंदू धर्म की रक्षा के लिए अपना सबकुछ न्यौछावर कर दिया। हमसब को गुरूजी के बताए मार्ग पर चलना चाहिए। इस दौरान संगतों में मिष्ठान वितरित किया गया। सचिन ठाकुर, वैभव रस्तौगी, सरदार कुलवंत सिंह, खेम सिंह, परमजीत सिंह, विक्की, काले, सिमरन, गोलू, सुरजीत कौर व जसप्रीत कौर आदि मौजूद रहे।

Author: The Hindustan Times
Admin@The hindustan times