स्याना। सोमवार की देर रात्रि नगर के स्टेट हाईवे मार्ग स्थित बुलंदशहर अड्डे के समीप अनियंत्रित टेंपो ने बाइक सवार सिपाही को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से सिपाही गम्भीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगो की मदद से घायल सिपाही को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने घायल सिपाही को मृत घोषित कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव श्याउ, थाना चांदपुर जिला बिजनौर निवासी सिपाही रविकांत उम्र 32 वर्ष आगरा जिले में डायल 112 में तैनात था। रविकांत बाइक पर सवार होकर नगर के स्टेट हाईवे से होकर बुलंदशहर की तरफ जा रहा था। इसी दौरान नगर के बुलंदशहर अड्डे के समीप अनियंत्रित टेंपो ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से रविकांत गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगो की मदद से घायल रविकांत को नगर की सीएचसी में में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने रविकांत को मृत घोषित कर दिया। सीओ दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा गया है। आरोपी टेंपो चालक को हिरासत में लिया गया है। तहरीर मिलने पर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जाएगी।

Author: The Hindustan Times
Admin@The hindustan times