बीबीनगर। स्थानीय स्वतंत्र भारत इंटर कॉलेज के शारीरिक शिक्षा अध्यापक दुर्ग विजय सिंह को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले 68 वीं राष्ट्रीय विद्यालयी बैडमिंटन प्रतियोगिता अंडर 14 बालक एवं बालिका वर्ग में उत्तर प्रदेश की टीम का मैनेजर नियुक्त किया गया है। प्रतियोगिता 9 से 15 दिसंबर तक आयोजित होगी।
कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉक्टर देवेंद्र कुमार ने बताया की दुर्ग विजय सिंह विगत कई वर्षों से उत्तर प्रदेश बैडमिंटन टीम के टीम कोच, टीम मैनेजर एवं चयनकर्ता नियुक्त होते रहे हैं। उनके इस उपलब्धि पर जिला विद्यालय निरीक्षक विनय कुमार, सह जिला विद्यालय निरीक्षक दिनेश यादव, कॉलेज की प्रबंध संचालिका शिखा आनंद सहित कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ देवेंद्र कुमार ने प्रसन्नता व्यक्त की। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य सुधीर कुमार सिंह, रूप किशोर, राजकुमार, उमेश तेवतिया, विक्रम सिंह, संजय सिंह, चेतन शर्मा,जय प्रकाश, सत्येंद्र मिश्रा,अनिल मौर्य , पंकज सिंह सहित समस्त विद्यालय परिवार ने प्रसन्नता व्यक्त की व शुभकामनाएं दी।

Author: Vishal Gupta
संवाददाता बीबीनगर