कासगंज: सोरों थाना पुलिस से शनिवार देर रात अल्लीपुर बरबारा रोड ग्राम सराय ठेला के पास चेकिंग के दौरान बाइक सवार 3 लोगों से मुठभेड़ हो गई। शक होने पर पुलिस ने बाइक रोकने का इशारा किया था, लेकिन मोटरसाइकिल पर पीछे बैठे दो लोगों ने पुलिस पर ताबर तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी आत्मरक्षा में फायरिंग शुरू कर दी। जिस दौरान दो लोगों के पैर में गोली लगने से घायल हो गए जिनको जिला अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया। इस मुठभेड़ में पुलिस ने कुल तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
शनिवार देर रात चेकिंग के दौरान अल्लीपुर बारबरा रोड पर गांव सराय ठेला के पास 03 मोटर साईकिल सवार संदिग्ध व्यक्तियों के द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर कर भागने का प्रयास किया गया। पुलिस पार्टी द्वारा आत्मरक्षा में भाग रहे व्यक्तियों की गिरफ्तारी हेतु जवाबी कार्यवाही करते हुए फायर किए गए। इसमें तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया है कि मुठभेड़ में दो लोग घायल हुए हैं जिन्हें उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजा गया है। गिरफ्तार तीन लोग तालिब पुत्र रहीश अहमद जो काजी कस्बा थाना सहसवान जिला बदायूं का है, पुलिस ने पकड़कर हिरासत में ले लिया है। वहीं, सोहेल पुत्र रफीक, शाहनवाज उर्फ परवेज पुत्र रफीक दोनों पठान टोला नई बस्ती थाना सहसवान जिला बदायूं के निवासी है। ये दोनों पुलिस द्वारा आत्मरक्षा के लिए की गई कार्यवाही में घायल हुए हैं। दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल कासगंज पर भर्ती किया गया है। पुलिस ने अपने प्रेस नोट में दी जानकारी के अनुसार इन तीनों के कब्जे से 2 तमंचा, 7 कारतूस जिंदा, 1 मोटरसाइकिल, 2 छुरा, 2 गड़शा, 1 बंडल रस्सी, 2 खुले रस्से इन तीनों लोगो से बरामद किए गए है।

Author: Akshit Agarwal
सीनियर एडिटर