खबर पल पल की

May 1, 2025 5:04 am

खबर पल पल की

May 1, 2025 5:04 am

ट्रैक्टर से गिरकर 12 वर्षीय बच्चे की मौत, परिवार में मचा कोहराम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कासगंज: 28 अक्टूबर को सुबह 10 बजे सोरों थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव का बच्चा ट्रैक्टर से गिर जाने से बुरी तरह घायल हो गया। बच्चे को परिजनों द्वारा जिला अस्पताल कासगंज पर भर्ती कराया गया। जहां पर डॉक्टरों ने बच्चों को मृत घोषित कर दिया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

सोरों थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव पाठकपुर की निवासी आरती का 12 वर्षीय बच्चा अनिकेत आज सोमवार को अपने बाबा के साथ ट्रैक्टर द्वारा खेत पर जा रहा था। रास्ते में लहरा गंगाजी कटरा के समीप ट्रैक्टर से अनिकेत गिर गया। जिससे अनिकेत ट्रैक्टर की चपेट में आकर बुरी तरह घायल हो गया। परिजनों द्वारा आनन-फानन में अनिकेत को जिला अस्पताल कासगंज पर भर्ती कराया गया। जहां पर डॉक्टरों द्वारा अनिकेत को मृत घोषित कर दिया गया।

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार अनिकेत के पिता सत्यवीर की मृत्यु लगभग 2 वर्ष पहले किसी बीमारी से हो चुकी है। अनिकेत अपने दादी-बाबा और मां आरती के साथ घर पर रहता था। आरती के दो बेटे हैं। अनिकेत और एक अनिकेत से छोटा। परिजनों की ओर से पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है। परिजनों द्वारा अनिकेत के शव को जिला अस्पताल से अपने गांव ले जाया गया है जहां पर उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Akshit Agarwal
Author: Akshit Agarwal

सीनियर एडिटर

1
0

Leave a Comment

Read More

16
Default choosing

Did you like our plugin?

Read More

error: Content is protected !!