बुलन्दशहर। जनपद में पराली एवं फसल अवशेष को जलाने से रोकने के लिए किसानो को विभिन्न माध्यमों से जागरूक किया जा रहा है। पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह एवं एसएसपी श्लोक कुमार ने औरंगाबाद क्षेत्र में भ्रमण के दौरान धान की कटाई कर रहे किसानो से खेत पर जाकर वार्ता की। किसानो को पराली जलाने से होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक किया गया और पराली नहीं जलाने के लिए प्रेरित किया गया। किसानों द्वारा संकल्प लिया गया कि वह स्वयं और दूसरों को भी पराली/फसल अवशेष नहीं जलाने देंगे। जिलाधिकारी ने अपील करते हुए कहा कि पराली को नहीं जलाकर उसे गौशाला में दान दे या फिर विक्रय भी कर सकते हैं। पराली/फसल अवशेष जलाने की घटनाओं की सेटेलाइट के माध्यम से मॉनिटरिंग भी को जा रही है जिसके तहत संबंधित किसान के विरूद्ध जुर्माना वसूलने के साथ ही वैधानिक कार्यवाही भी की जा रही है। इसलिए किसी भी प्रकार की कार्यवाही से बचने के लिए पराली नहीं जलाए।
