खबर पल पल की

April 30, 2025 11:14 pm

खबर पल पल की

April 30, 2025 11:14 pm

सपा कार्यकर्ताओ ने बैठक की

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

स्याना। शुक्रवार को सपा नेता व पूर्व राज्यमंत्री राकेश त्यागी के आवास पर आयोजित सपा की  बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मतलूब अली व संचालन नगर अध्यक्ष चौधरी शफीक ने की। सपा जिलाध्यक्ष मतलूब अली ने कहा कि बीते लोकसभा चुनावों में सपा प्रदेश में पहले नंबर की पार्टी बनकर उभरी है। आने वाले विधानसभा चुनावों में समाजवादी गठबंधन सरकार बनेगी व राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनेंगे। कहा कि आगामी एक अक्टूबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सिकंदराबाद के गांव मोहाना में स्वर्गीय नेताजी मुलायम सिंह यादव की मूर्ति का अनावरण करेंगे। सपा अल्पसंख्यक सभा जिलाध्यक्ष ताहिर अली सैफी ने कहा कि सभी कार्यकर्त्ता कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि हर वर्ग को सम्मान केवल सपा देने में सक्षम है। इस दौरान लोकेंद्र सिंधु, हाजी महबूब अली, शब्बू चौधरी, नाजिम चौधरी, रिंकू त्यागी, बबलू चौधरी व फहीम चौधरी आदि मौजूद रहे।
Akshit Agarwal
Author: Akshit Agarwal

सीनियर एडिटर

1
0

Leave a Comment

Read More

16
Default choosing

Did you like our plugin?

Read More

error: Content is protected !!