खबर पल पल की

May 1, 2025 5:07 am

खबर पल पल की

May 1, 2025 5:07 am

नगला रामचंद्र के समीप पेड़ पर लटका मिला वृद्ध का शव, फैली सनसनी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कासगंज: जनपद के थाना सोरों क्षेत्र के अंतर्गत गऊपुरा रोड पर नगला रामचंद्र के समीप एक 56 वर्षीय वृद्ध का शव पेड़ पर गमछा से लटका मिला। इसे देखकर आसपास क्षेत्र में सनसनी फैल गई। इसकी जानकारी होते ही मौके पर पुलिस और फोरेंसिक टीम पहुंच गई। आपको बता दें शनिवार को सुबह करीब 8 बजे पुलिस को सूचना मिली की गऊपुरा रोड पर नगला रामचंद्र के समीप एक 56 वर्षीय एक वृद्ध का शव पेड़ पर गमछा से लटका है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही फोरेंसिक टीम द्वारा वहा से साक्ष एकत्रित जांच के लिए भेज दिए है। मृतक की पहचान जनपद मैनपुरी के थाना अलूपुरा क्षेत्र के निवासी लोकेंद्र पुत्र मुंशीलाल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है की लोकेंद्र अपनी बेटी की ससुराल मानपुर नगरिया आया हुआ था और कल रात से गायब था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Akshit Agarwal
Author: Akshit Agarwal

सीनियर एडिटर

1
0

Leave a Comment

Read More

16
Default choosing

Did you like our plugin?

Read More

error: Content is protected !!