कासगंज: जनपद के थाना सोरों क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव होडलपुर पर लाइब्रेरी संचालक सरकार के आदेश की धज्जियां उड़ा रहा है। बेसमेंट में धड़ल्ले से लाइब्रेरी का संचालन हो रहा है। आपको विदित है दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में बेसमेंट के अंदर दृष्टि आईएएस की लाइब्रेरी चल रही थी। बेसमेंट में पानी भर जाने के कारण अनेक छात्र/छात्राओं की मौत हो गई थी। उसके बाद से ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिला प्रशासन को बेसमेंट में होने वाले प्रत्येक संचालन की जांच करके कार्रवाई के आदेश दिए थे। अफसरों ने मुख्यमंत्री के आदेश का पालन भी किया तथा बेसमेंट में संचालित प्रतिष्ठानो का चयन कर बंद करा दिया गया था। लेकिन उसके बावजूद भी जनपद कासगंज के सोरों थाना क्षेत्र में आने वाले गांव होडलपुर पर केरियर विल लाइब्रेरी नाम से बेसमेंट संचालन किया जा रहा है।

अगर होता हैं कोई हादसा तो कोन होगा जिम्मेदार
आखिर मुख्यमंत्री के आदेश के बाद भी बेसमेंट में लाइब्रेरी का संचालन कैसे हो रहा है, यह बड़ा सवाल है? सोरों थाना में आने वाले गांव होडलपुर पर स्थित बेसमेंट में संचालित केरियर विल ई- लाइब्रेरी पवन उपाध्याय के संरक्षण में संचालित है। पवन उपाध्याय श्री भागीरथी इंटर कॉलेज सोरों के प्रधानाचार्य हैं। इस लाइब्रेरी के व्यवस्थापक मयंक राजपूत जो को श्री भागीरथी इंटर कॉले सोरों (कासगंज) के प्रवक्ता है।बेसमेंट में संचालित ई-लाइब्रेरी के संबंध में जब *एसडीएम एस के सिंह* कासगंज से बात की गई तो उन्होंने तत्काल करवाई करने के लिए कहा है। उन्होंने यह भी कहा कि बेसमेंट में कोई भी प्रतिष्ठान संचालित करना अवैध है। अगर किसी के द्वारा बेसमेंट का इस्तेमाल किसी भी प्रतिष्ठान संचालन के लिए किया जाता है तो सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी।

Author: Akshit Agarwal
सीनियर एडिटर