खबर पल पल की

April 30, 2025 4:20 pm

खबर पल पल की

April 30, 2025 4:20 pm

खेत पर गई महिला पर जंगली जानवर का हमलाः चेहरे पर गंभीर चोट, तेंदुए के हमले की आशंका

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नरसेना। क्षेत्र में एक महिला के साथ दर्दनाक घटना सामने आई है। खेत में गेहूं काट रही महिला पर जंगली जानवर ने हमला कर दिया। हमले में महिला के चेहरे पर गंभीर चोट आई हैं।

घटना मंगलवार की है। नरसेना निवासी राजकुमारी अपने खेत में गेहूं काट रही थी। अचानक उसे कुछ आहट सुनाई दी। इसके बाद तेज गुर्राहट की आवाज के साथ एक बड़े जंगली जानवर ने उस पर हमला कर दिया। हमले के बाद महिला बेहोश हो गई।

खेत में मौजूद अन्य किसानों ने तुरंत परिजनों को सूचना दी। परिजन महिला को लेकर ऊंचागांव सीएचसी पहुंचे। वहां चिकित्सक उसका उपचार कर रहे हैं।परिजनों का कहना है कि यह तेंदुए का हमला हो सकता है। क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से तेंदुए को देखा जा रहा है। पिछले साल भी तेंदुए ने एक किसान पर हमला किया था।

एक सप्ताह पहले पाली आनंद गढ़ी में जंगली जानवर ने एक बछड़े और नीलगाय का शिकार किया था। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।

The Hindustan Times
Author: The Hindustan Times

Admin@The hindustan times

1
0

Leave a Comment

Read More

16
Default choosing

Did you like our plugin?

Read More

error: Content is protected !!