खबर पल पल की

July 20, 2025 4:58 pm

खबर पल पल की

July 20, 2025 4:58 pm

संस्कार पब्लिक स्कूल में तीज महोत्सव धूमधाम से मनाया गया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

स्याना के संस्कार पब्लिक स्कूल में आयोजित तीज महोत्सव में हिस्सा लेती महिलाएं।

स्याना (बुलंदशहर)। बुधवार को नगर के संस्कार पब्लिक स्कूल में हरियाली तीज महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। महोत्सव में महिलाओं ने जमकर धमाल मचाया। तीज महोत्सव का शुभारम्भ स्कूल संचालिका प्रिया त्यागी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। महोत्सव में मेहंदी प्रतियोगिता, पासिंग पिलो व सामूहिक डांस का आयोजन किया गया। महिलाओं द्वारा सावन के मनमोहक गीत की प्रस्तुति भी दी गई। कार्यक्रम का संचालन करते हुए प्रिया त्यागी ने तीज पर्व की महत्ता को बताया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नारी शिवशक्ति का प्रतीक है। भारतीय नारी विश्व में आत्मविश्वास का दर्पण है। इस दौरान शिवानी त्यागी को मिस तीज चुना गया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी महिलाओं को उपहार देकर सम्मानित किया गया। आरती, प्रेरणा, काजल, चंचल व नेहा आदि मौजूद महिलाएं मौजूद रहीं

Akshit Agarwal
Author: Akshit Agarwal

सीनियर एडिटर

0
0

Leave a Comment

Read More

17
Default choosing

Did you like our plugin?

Read More

error: Content is protected !!