खबर पल पल की

July 2, 2025 2:44 am

खबर पल पल की

July 2, 2025 2:44 am

नगर में कई स्थानों पर संविधान दिवस मनाया गया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

स्याना। मंगलवार को नगर में कई स्थानों पर संविधान दिवस मनाया गया। नगर के स्टेट हाईवे मार्ग स्थित अम्बेडकर पार्क में डॉ बीआर अम्बेडकर जन्मोत्सव समिति के कार्यकर्ताओं ने संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। समिति कोषाध्यक्ष रज्जन कुमार ने उपस्थितजनों को संविधान की शपथ दिलाई। इस दौरान रामबाबू जाटव, आशीष कुमार, नितिन, पिंटू व विमल आदि मौजूद रहे। वही, हिंद पब्लिक स्कूल में भी संविधान दिवस मनाया गया। इस उपलक्ष में सभी बच्चों ने नियम पूर्वक शिक्षा ग्रहण करने और भविष्य को सुधारने का संकल्प लिया।
बुगरासी के जनता इंटर कॉलेज में बाबा साहब को माल्यार्पण करते शिक्षकगण
बच्चों ने स्लोगन के माध्यम से समाज को जागरूक करते हुए संदेश दिया कि संविधान द्वारा प्रदत्त सभी नियमों का यदि पालन किया जाए तो हमारा देश सर्वश्रेष्ठ होगा। इस अवसर पर संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के चरित्र पर प्रकाश डाला गया। प्रधानाध्यापिका इंदु रानी ने कहा कि संविधान प्रत्येक भारतीय की प्रथम शिक्षा की किताब है। इसका अध्ययन और अनुपालन करना हमारा परम कर्तव्य है। संविधान द्वारा बनाए गए नियम हमें सद मार्ग पर चलने की सीख देते हैं। इस दौरान अनिल बाल्मीकि, विनोद दहिया, धीरज पंवार, राजेंद्र व राधिका आदि मौजूद रहे।
 
Aman Tyagi
Author: Aman Tyagi

2
0

Leave a Comment

Read More

17
Default choosing

Did you like our plugin?

Read More

error: Content is protected !!