खबर पल पल की

May 1, 2025 9:28 am

खबर पल पल की

May 1, 2025 9:28 am

मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में संचारी रोग अभियान को सफल बनाने हेतु बैठक का हुआ आयोजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

-31 अक्टूबर 2024 तक चलेगा संचारी रोग नियंत्रण/ दस्तक अभियान

कासगंज: मुख्य विकास अधिकारी सचिन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में संचारी रोग नियंत्रण/दस्तक अभियान (01 अक्टूबर से 31 अक्टूबर) की तृतीय साप्ताहिक बैठक आयोजित की गयी। जनपद में संचारी रोगों के उन्मूलन हेतु विशेष संचारी रोग अभियान 01 अक्टूबर, 2024 से 31 अक्टूबर, 2024 तक आयोजित किया जा रहा है।

मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सभी सम्बन्धित विभागों को निर्देशित किया गया कि उक्त अभियान का उद्देश्य समन्वय स्थापित कर अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाना है। उन्होंने कहा कि सभी मुख्य विभाग जैसे- चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, नगर विकास विभाग, पंचायती राज विभाग, ग्राम विकास विभाग, पशुपालन विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग (आई0सी0डी0एस0) शिक्षा विभाग, चिकित्सा शिक्षा विभाग, कृषि एवं सिंचाई विभाग, सूचना विभाग परस्पर जनपद व ब्लाक स्तर पर माइक्रोप्लान बनाकर कार्य में प्रगति लायें।

उन्होंने सभी विभागों को निर्देशित किया कि तहसील, ब्लाक, ग्राम स्तर पर प्रगति रिपोर्ट बनाकर संयुक्त रूप से जिला स्तर पर प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करें तथा कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाये तथा स्वच्छता एवं साफ-सफाई के लिये लोगों में जागरूकता लायी जाये। उन्होंने कहा कि सभी विभाग संचारी रोग अभियान को सफल बनाने हेतु बेहतर प्रयास करें तथा प्रतिदिन की प्रगति रिपोर्ट प्रेषित करें।

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि आशा द्वारा परिवारों को मच्छरों के प्रजनन स्त्रोतों को बताना एवं जाचना, परिवारों को लैप्रोसी के लक्षणों के बारे में बताना, परिवारों को चूहे, छछूदरों, झाडियों से स्क्रब टाईफस बीमारी के विषय में बताना, परिवारो को डायरिया के उपचार की जानकारी देना, आशा द्वारा परिवारों को ओ0आर0एस के प्रयोग के सही तरीके के विषय में बताना अनिवार्य है। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 राजीव अग्रवाल, जिला मलेरिया अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी सहित अन्य सम्बन्धित के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Akshit Agarwal
Author: Akshit Agarwal

सीनियर एडिटर

1
0

Leave a Comment

Read More

16
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!