खबर पल पल की

April 30, 2025 7:25 pm

खबर पल पल की

April 30, 2025 7:25 pm

पेपर दिलाने आई महिला व उसके प्रेमी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, महिला की मौत,

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बुलंदशहर। यूपी के जिला बुलंदशहर के खानपुर क्षेत्र में आज सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना घटी, जब एक महिला और उसके प्रेमी पर महिला के पति ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस हमले में महिला की मौत हो गई, जबकि उसका प्रेमी गंभीर रूप से घायल हो गया। महिला अपने प्रेमी संग रह रही थी और महिला अपने बच्चे का पेपर दिलाने आई थी। घटना से दहशत फैल गई। पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है।

घटना का विवरण
मिली जानकारी के अनुसार, खानपुर क्षेत्र निवासी महिला सावित्री पिछले एक साल से अपने प्रेमी सरजीत के साथ नोएडा रह रही थी। अब महिला अपने बच्चे को प्रेमी संग परीक्षा दिलाने आई थी। परीक्षा खत्म होने से पूर्व ही महिला का पति नरेश आ गया। आरोप है कि नरेश ने अपने भाई के साथ मिल अपनी पत्नी व प्रेमी फायरिंग कर दी। इसमें एक गोली सावित्री के सिर में लगी। दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया जहाँ सावित्री को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि घायल प्रेमी का इलाज चल रहा है। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी सिटी सहित अन्य आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

पुलिस ने कहा
एक गांव की महिला सावित्री अपने प्रेमी सरजीत संग एक साल से नोएडा रह रही थी। सावित्री बच्चे को पेपर दिलाने सर्वोदय विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ख़िदरपुर आई थी। तभी आरोपी पति नरेश ने अपनी पत्नी सावित्री व सरजीत पर फायरिंग कर दी। दोनों घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। सावित्री के सिर में गोली लगी थी जिसकी मौत हो चुकी है। सरजीत के कंधे के पास गोली लगी है जिसका इलाज चल रहा है। फिलहाल आरोपी फरार है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।-शंकर प्रसाद, एसपी सिटी

इलाके में दहशत
दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि फायरिंग की आवाज सुनकर इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पेपर दिलाए आए अभिभावकों में भी भगदड़ मच गई।

The Hindustan Times
Author: The Hindustan Times

Admin@The hindustan times

2
0

Leave a Comment

Read More

16
Default choosing

Did you like our plugin?

Read More

error: Content is protected !!