खबर पल पल की

April 30, 2025 11:07 pm

खबर पल पल की

April 30, 2025 11:07 pm

संघ सेवकों को बताया संघ का इतिहास

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कासगंज। नमैनी गांव के मैदान पर शाखा विस्तार के अंतर्गत सोमवार को एकत्रीकरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें सैकड़ों संघ स्वयंसेवक एकत्रित हुए। संघ के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम में स्वयं सेवकों को संघ का इतिहास बता हिंदुओं से संगठित रहने की अपील की। कार्यक्रम में विभिन्न योगासन कराए गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ संघ की प्रार्थना के साथ हुआ। इस दौरान सह जिलासंघचालक होशियार सिंह ने संघ के इतिहास एवं शाखा विस्तार कार्यक्रम की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शाखा विस्तार के अंतर्गत विभिन्न ग्रामों में 65 शाखाएं लगाकर 1846 स्वयं सेवक संघ से जोड़े गए हैं। खंड कार्यवाहक पुष्पेंद्र कुमार ने कहा कि संघ की स्थापना 1925 में हुई। तब से संघ का लगातार विस्तार हो रहा है।
संघ व्यक्ति निर्माण का कार्य करता है। संघ की शक्ति और अच्छाई का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पांच स्वयं सेवकों को लेकर संघ की स्थापना की गई थी। आज पूरे विश्व में संघ की शाखाएं हैं। कार्यक्रम में योगासन, तिष्ठयोग, समता के कार्यक्रम हुए। मुख्य शिक्षक के रूप में जयपाल ने विभिन्न योग क्रियाए कराई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्वंय सेवक के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

The Hindustan Times
Author: The Hindustan Times

Admin@The hindustan times

3
0

Leave a Comment

Read More

16
Default choosing

Did you like our plugin?

Read More

error: Content is protected !!