चोला। दिल्ली के कालोनी गोकुलपुरी निवासी संजू पुत्र विजय 09 फरवरी को अपने दोस्त संजय पुत्र चमपत्त लाल निवासी संजय कालोनी गोकलपुरी थाना गोकलपुरी दिल्ली के साथ मोटर साइकिल DL5SDG9789 से संजय की ससुराल नवलपुरा सिटी स्टेशन खुर्जा बुलंदशहर की तरफ जा रहे थे। तभी पचौता गेट थाना चोला के पास एक टाटा 407 के चालक द्वारा अपनी गाड़ी को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी जिससे संजू पुत्र विजय की मृत्यु हो गई तथा संजय पुत्र चमपत लाल निवासी संजय कालोनी गोकलपुरी थाना गोकलपुरी दिल्ली गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल का इलाज बुलंदशहर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। चोला थाना प्रभारी लोकेश प्रताप सिंह ने बताया कि पिकअप को थोड़ी दूरी पर ही घेरा बंदी कर पकड़ लिया गया है। मुदकमा पंजीकृत कर लिया गया है। अग्रिम कारवाई की जा रही।
है।

1 thought on “तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवारों को रौंदा, मौके पर मौत, एक गंभीर रूप से घायल”
आए दिन घटना बढ़ती जा रही है