खबर पल पल की

April 30, 2025 8:34 pm

खबर पल पल की

April 30, 2025 8:34 pm

गोसंवर्धन – जैविक खेती पर डॉक्टर प्रवीण कुमार लखनऊ में सम्मानित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ऊंचागांव। उत्तर प्रदेश के जनपद बुलन्दशह में गौ संवर्धन और जैविक खेती को बढ़ावा देने पर क्षेत्र के गांव नरसेना निवासी डॉक्टर प्रवीण कुमार को लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक और कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने 25 हजार रुपए का पुरस्कार, प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है।

सोमवार को भारत रत्न चैधरी चरण सिंह की जयंती पर लखनऊ विधानसभा भवन में किसान सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें मूल रूप से जनपद बुलन्दशहर की तहसील स्याना के ब्लांक उंचागांव क्षेत्र के गांव नरसेना निवासी कृषि शोधक डॉ प्रवीण कुमार को आमंत्रित किया गया। कृषि मंत्रालय द्वारा सम्मान समारोह पर छापी गई पुस्तक में भी मुख्य पृष्ठ पर डॉ प्रवीण कुमार के प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के कार्यों को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया है। बता दें कि डॉक्टर प्रवीण कुमार ने प्लांट ब्रीडिंग विषय पर पीएचडी कर रखी है। और गांव में सीड प्रोसेसिंग प्लांट लगाकर प्राकृतिक खेती कर रहे हैं। इसके अलावा वह जिले के अन्य किसानों को भी प्राकृतिक खेती के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। डॉ प्रवीण कुमार के द्वारा किसानों और सरकारी गौशालाओं से 10 रुपए प्रति लीटर गोमूत्र खरीद कर जैविक दवाई और पेस्टिसाइड तैयार किया जा रहा हैं। जो किसानों को सस्ते दामों पर उपलब्ध हो रहे हैं। सिंचाई में वह तालाब और ड्रिप स्प्रिंकलर विधि का प्रयोग कर रहे हैं। उन्हें प्राकृतिक खेती के आधार पर गेहूं, चना, मूंग और सरसों के लिए सांत्वना पुरस्कार मिल चुका है। उनको सम्मान मिलने से गांव में खुशी का माहौल है।

Sachin Verma
Author: Sachin Verma

Reporter : Unchagaon/Narsaina

3
0

Leave a Comment

Read More

16
Default choosing

Did you like our plugin?

Read More

error: Content is protected !!