खबर पल पल की

May 1, 2025 9:48 am

खबर पल पल की

May 1, 2025 9:48 am

ट्रैक्टर और मैक्स पिकअप की हुई भिड़ंत, हादसे में 27 लोग हुए घायल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

 

 

कासगंज। जनपद की कोतवाली ढोलना क्षेत्र के कासगंज अतरौली मार्ग पर स्थित नगला साधू गांव के समीप ट्रैक्टर और मैक्स पिकअप में जोरदार टक्कर हो गई, जिससे हादसे में 27 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए वहीं, सभी घायलों को इलाज के लिए कासगंज के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद जिले के अधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होने घायलों से बातचीत कर हादसे की जानकारी ली।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा कासगंज जिले के थाना ढोलना क्षेत्र के नगला साधू गांव के समीप हुआ। जहां एक ट्रैक्टर और मैक्स पिकअप गाड़ी में टक्कर हो गई। जिससे इस हादसे में दोनो वाहनों में सवार 27 लोग घायल हो गए। घायलों के मुताबिक मैक्स गाड़ी में सवार लोग फिरोजपुर थाना ढोलना के रहने वाले है। जो जनपद अलीगढ़ के अतरौली थाना क्षेत्र में किसी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। तभी सामने से आ रहे ट्रैक्टर की मैक्स पिकअप से टक्कर हो गई। सभी घायलों को इलाज के लिए कासगंज के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां घायलों का इलाज किया जा रहा है। हादसे की सूचना पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों से बातचीत कर मामले की जानकारी कर रहे है।

 

घायलो के नाम

श्रीदेवी 50 वर्ष , उर्मिला 13 वर्ष, करिश्मा 5 वर्ष, सुनीता 30 वर्ष, ज्योति 12 वर्ष, प्रेमलता 30 वर्ष, सरोज 29 वर्ष, योगेश 10 वर्ष, मीना 40 वर्ष, जयमाला 30 वर्ष, धनदेवी 31 वर्ष, लवकुश 8 वर्ष, रजत 5 माह, प्रेमकिशोर 35, सुमित 10 वर्ष, आशू 13 वर्ष, मालती देवी 36 वर्ष, स्वागत 30 वर्ष, महाराज सिंह 35 वर्ष, तेजसिंह 42 वर्ष, सावित्री 40 वर्ष सहित दो अन्य लोग घायल हुए हैं। जिनमें से तीन गंभीर लोग घायल हो गए। उन्हें बेहतर उपचार के अलीगढ़ रेफर किया गया है।

 

Akshit Agarwal
Author: Akshit Agarwal

सीनियर एडिटर

1
0

Leave a Comment

Read More

16
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!