खबर पल पल की

July 20, 2025 5:00 pm

खबर पल पल की

July 20, 2025 5:00 pm

हरियाली तीज महोत्सव में महिलाओं ने मचाया धमाल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

स्याना के संस्कार पब्लिक स्कूल में आयोजित तीज महोत्सव में भाग लेती महिलाएं।

 

 

स्याना। बुधवार को नगर में कई स्थानों पर हरियाली तीज महोत्सव मनाया गया। हिन्दजन सेवा समिति के तत्वाधान में समाजसेविका इंदु रानी के आवास पर हरियाली तीज महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। महोत्सव में महिलाओं ने जमकर धमाल मचाया। तीज महोत्सव का शुभारम्भ समाजसेविका इंदु रानी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। महोत्सव में मेहंदी प्रतियोगिता, पासिंग पिलो व सामूहिक डांस का आयोजन किया गया। महिलाओं द्वारा सावन के मनमोहक गीत की प्रस्तुति भी दी गई। कार्यक्रम का संचालन करते हुए कमलेश देवी ने तीज पर्व की महत्ता को बताया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नारी शिवशक्ति का प्रतीक है। भारतीय नारी विश्व में आत्मविश्वास का दर्पण है। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी महिलाओं को उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान अंजू शर्मा, माया त्यागी, बबीता, निशा, नेहा अग्रवाल व दिव्या त्यागी आदि महिलाएं मौजूद रहीं, वही नगर के संस्कार पब्लिक स्कूल में भी तीज महोत्सव मनाया गया। तीज महोत्सव का शुभारंभ स्कूल संचालक प्रिया त्यागी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान पहेली, मैचबॉक्स, मेहंदी प्रतियोगिता व सामूहिक डांस का आयोजन किया गया। शिवानी त्यागी को मिस तीज चुना गया। आरती, प्रेरणा, काजल, चंचल व नेहा आदि मौजूद महिलाएं मौजूद रहीं।

Akshit Agarwal
Author: Akshit Agarwal

सीनियर एडिटर

1
0

Leave a Comment

Read More

17
Default choosing

Did you like our plugin?

Read More

error: Content is protected !!