खबर पल पल की

May 1, 2025 3:53 am

खबर पल पल की

May 1, 2025 3:53 am

ईंटों से पीट पीटकर कर युवक की हत्या

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मृतक युवक का फाइल फोटो

 

खुर्जा। कोतवाली क्षेत्र के महर्षि वाल्मीकि आश्रम में मंगलवार की रात को ईंट से पीट पीटकर युवक की हत्या कर दी गई। बुधवार को लोगों ने लहू लुहान शव देखकर पुलिस को सूचना दी। वही, पुलिस ने शव के पास ईंट भी बरामद की है।
नगर के मौहल्ला सराय मुर्तुजा खां निवासी राजेश ने बताया कि उनका बेटा रजत उम्र 26 वर्ष मजदूरी करता था तथा रोज महर्षि वाल्मीकि आश्रम में सफाई भी करता था। जिसके बाद आश्रम में सोता था। मंगलवार को भी रोजाना की तरह वह आश्रम में सोने गया था। इसी दौरान अज्ञात लोगों ने ईटों से हमला कर हत्या कर दी। सुबह लोगों ने शव को देखा। जिसके बाद परिजनों और पुलिस को सूचित किया। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। प्रशिक्षु सीओ प्रखर पांडे ने बताया कि युवक की सिर पर प्रहार कर हत्या की गई है। जांच की जा रही है।

Aman Tyagi
Author: Aman Tyagi

2
0

1 thought on “ईंटों से पीट पीटकर कर युवक की हत्या”

Leave a Comment

Read More

16
Default choosing

Did you like our plugin?

Read More

error: Content is protected !!