खबर पल पल की

May 1, 2025 3:49 am

खबर पल पल की

May 1, 2025 3:49 am

डॉक्टर पर हमला करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, कुल्हाड़ी और फरसा बरामद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कासगंज: सदर कोतवाली क्षेत्र के अशोक नगर में बीते दिन एक डॉक्टर और उसके पिता पर घर में घुसकर जानलेवा हमला कर मारपीट करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी और फरसा भी बरामद किया है, जिससे आरोपियों ने डॉक्टर पर हमला किया था। पुलिस ने हमला करने वाले आरोपियों को पकड़कर जेल भेज दिया है।

बीते रविवार को कोतवाली कासगंज क्षेत्र के अशोक नगर में दबंगों ने प्राइवेट डॉक्टर के क्लीनिक और घर में घुसकर मारपीट कर दी थी। जब डॉक्टर के पिता बचाने आए तो आरोपी मनोज और सनोज ने दोनों पर कुल्हाड़ी और फरसे से जान लेवा हमला कर दिया था। घटना में डॉक्टर और उनके पिता के गंभीर चोट आई थी। जिन्हें इलाज़ के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं पुलिस ने सोमवार को सीओ सिटी आंचल चौहान नेतृत्व में जानलेवा हमला करने वाले दोनों आरोपियों को अशोक नगर रेलवे फाटक से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों से डॉक्टर पर हमला करने में प्रयुक्त कुल्हाड़ी और फरसा भी बरामद कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।

Akshit Agarwal
Author: Akshit Agarwal

सीनियर एडिटर

1
0

Leave a Comment

Read More

16
Default choosing

Did you like our plugin?

Read More

error: Content is protected !!