खबर पल पल की

May 1, 2025 5:07 am

खबर पल पल की

May 1, 2025 5:07 am

डीएम ने किसानों से फसल अवशेष नही जलाए जाने की अपील

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

–डीएम ने सभी उप जिलाधिकारी, बीडीओ एवं कृषि विभाग के अधिकारीयों सहित सम्बंधित के साथ जूम वीसी के माध्यम से फसल अवशेष नही जलाए जाने के लिए की जा रही कार्यवाही के बारे में जानकारी ली

बुलन्दशहर। वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिए सर्वोच्च न्यायालय एवं एनजीटी के निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के लिए आज जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह ने सभी उप जिलाधिकारी, बीडीओ एवं कृषि विभाग के अधिकारीयों सहित सम्बंधित के साथ जूम वीसी के माध्यम से फसल अवशेष नही जलाए जाने के लिए की जा रही कार्यवाही के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि किसी भी दशा में पराली नही जलाने दी जाए। क्षेत्र में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाकर निगरानी रखी जाए। किसानों को पराली नही जलाने के लिए जागरूक किया जाए। धान कटाई का समय चल रहा है तो जिन किसानों ने धान की फसल उगाई है उन्हे बता दे की पराली न जलाए। यदि कोई पराली या फसल अवशेष जलाता है तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्यवाही की जाए। फसल अवशेष जलाने वालों के विरुद्ध की जाने वाली कार्यवाही का प्रचार प्रसार भी कराए जिससे अन्य लोग ऐसा ना कर सके। गांव में निगरानी समिति के माध्यम से निगरानी रखी जाए। बिना मानकों के चल रही धान कटाई मशीनों को तत्काल सीज कराए। किसानों को पराली न जलाकर गौशाला में दान देने के लिए प्रेरित करें।

Aman Tyagi
Author: Aman Tyagi

1
0

Leave a Comment

Read More

16
Default choosing

Did you like our plugin?

Read More

error: Content is protected !!