खबर पल पल की

May 1, 2025 4:45 am

खबर पल पल की

May 1, 2025 4:45 am

डीएम ने कम्बाइंड हार्वेस्टर स्वामियों के साथ की बैठक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बुलन्दशहर। कलेक्ट्रेट कार्यालय में जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में कम्बाइंड हार्वेस्टर स्वामियों के साथ बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह ने जनपद में पराली किसी भी दशा में नही जलाए जाने के लिए कम्बाइंड हार्वेस्टर स्वामियों को निर्देशित करते हुए कहा कि कम्बाइंड हार्वेस्टर बिना सुपर स्ट्रॉ मैनेजमेंट सिस्टम (एस0एम0एस) लगाए नहीं चलाया जाए। यदि इसके बिना हार्वेस्टर चलता पाया जाता है तो सम्बंधित के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
बैठक में कृषि विभाग के अधिकारियों को भी निर्देश दिए गए कि इसका सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए। उन्होंने कहा कि यदि हार्वेस्टर से धान कटाई के उपरांत पराली जलाई जाती हैं तो सम्बंधित किसान के साथ साथ कम्बाइंड हार्वेस्टर के स्वामी के विरूद्ध भी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। इसके लिए सभी हार्वेस्टर स्वामी धान की कटाई से पूर्व किसान से यह प्रमाण पत्र ले लें कि उनके द्वारा पराली नहीं जलाई जाएगी। जनपद में पराली किसी भी दशा में नहीं जलने पाए, इसके लिए कृषि विभाग एवं सम्बंधित विभागों के द्वारा चौपाल लगाकर, एनाउंसमेंट करके किसानों को पराली नहीं जलाने के लिए जागरूक किया जाए। यदि कही पर भी पराली जलाने की घटना होती हैं तो किसान पर नियमानुसार कार्यवाही करने के साथ-साथ सम्बंधित कर्मचारियों के विरूद्ध भी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।
बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि0रा0) अभिषेक कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) डा0 प्रशान्त कुमार व उप निदेशक कृषि रघुराज सिंह सहित सम्बंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Akshit Agarwal
Author: Akshit Agarwal

सीनियर एडिटर

1
0

Leave a Comment

Read More

16
Default choosing

Did you like our plugin?

Read More

error: Content is protected !!