खबर पल पल की

May 1, 2025 7:44 am

खबर पल पल की

May 1, 2025 7:44 am

कुएं में कार्य करने के लिए उतरे दो मजदूर की हादसा होने पर दोनो की हुई मौत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

–जिलाधिकारी ने स्थिति का जायजा लिया।

–मुख्यमंत्री द्वारा दोनो मृतक मजदूरों को चार – चार लाख रुपए को आर्थिक मदद दी गई।

बुलन्दशहर। तहसील सिकंदराबाद क्षेत्र में निजी ट्यूबवेल के कुएं में कार्य करने के लिए उतरे दो मजदूर महेश सैनी निवासी पिलखनवाली एवं चंद्रपाल निवासी गफफुरगढ़ी के साथ हादसा होने पर दोनो की मृत्यु हो गई।
घटना की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस प्रशासन की टीम के द्वारा मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू किया गया। दोनो मजदूरों की बॉडी को राजकीय संयुक्त चिकित्सालय सिकंदराबाद लाया गया। घटना की सूचना मिलने पर जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह ने स्थिति का जायजा लिया। इस दुःखद घटना पर मुख्यमंत्री ने संज्ञान लेते हुए दोनो मृतक मजदूरों को चार – चार लाख रुपए को आर्थिक मदद दी गई। जिलाधिकारी ने मजदूरों के परिजनों से भी वार्ता कर उन्हे सांत्वना देते हुए कहा कि परिवार की हर संभव मदद की जायेगी।

Akshit Agarwal
Author: Akshit Agarwal

सीनियर एडिटर

2
0

Leave a Comment

Read More

16
Default choosing

Did you like our plugin?

Read More

error: Content is protected !!