खबर पल पल की

May 1, 2025 9:48 am

खबर पल पल की

May 1, 2025 9:48 am

दो मंजिल मकान गिरा, गृहस्थी का सामान दबा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बुलन्दशहर। ऊंचागांव विकासखंड क्षेत्र के कपसाई महमदपुर गांव में बारिश के बाद दो मंजिल मकान गिर गया। इसमें परिजन तो बाल-बाल बच गए, लेकिन घर का सामान नष्ट हो गया। स्याना तहसील क्षेत्र के कपसाई महमदपुर गांव निवासी सोनू भाटी पुत्र महेशचन्द भाटी का गांव में ही दो मंजिल मकान है। सोनू भाटी अपने परिवार के साथ मकान में रहते हैं। गत दिनो में हुई बारिश में मकान दरक गया। 19 सितंबर की सुबह सोनू भाटी को अपने मकान गिरने की आशंका हुई। वह अपने पत्नी वंदना भाटी और चार बच्चों को मकान से बाहर लेकर निकल गए। तभी उनका दो मंजिल मकान भरभरा कर ढह गया। समय रहते परिवार के बाहर निकलने से बड़ा हादसा टल गया। मकान गिरने से गृहस्थी का पूरा सामान दबने से परिवार का बड़ा नुकसान हुआ है। वहीं मकान गिरने से परिवार का आशियाना छिन गया। कोई मकान न होने के कारण पीड़ित परिवार ने पड़ोसी के मकान में शरण ली है। वह अपने पत्नी और बच्चों के साथ पड़ोस में रह रहे है। पीड़ित परिवार के अनुसार मकान ढहने से उनका करीब कई लाख रुपये का सामान दबने से नुकसान हुआ है। पीड़ित परिवार ने शासन-प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।

Akshit Agarwal
Author: Akshit Agarwal

सीनियर एडिटर

2
0

Leave a Comment

Read More

16
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!