खबर पल पल की

April 30, 2025 4:19 pm

खबर पल पल की

April 30, 2025 4:19 pm

पहलगाम में आतंकी हमले से आक्रोश, लोगों ने की पाकिस्तान पर परमाणु हमले की मांग

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बुलंदशहर। जम्मू-कश्मीर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस हमले में निर्दोष लोगों की जान गई है और कई घायल हुए हैं। घटना के बाद देशभर में शोक और गुस्से की लहर फैल गई है। लोगों ने आतंकवादियों की मदद करने वालों सहित आतंक के पनाहगाह पाकिस्तान पर परमाणु हमले की मांग की है।
पहलगाम में हुए आतंकी हमले से पूरे क्षेत्र में गुस्सा है। स्थानीय नागरिकों और समाजसेवियों ने हमले की कड़ी निंदा करते हुए भारत सरकार द्वारा पाकिस्तान पर सीधे परमाणु हमले की मांग की है।

अन्तराष्ट्रीय जाट संसद के प्रदेश सचिव अनिल चौधरी ने कहा कि अब वक्त आ गया है कि भारत को पाकिस्तान पर परमाणु हमला कर देना चाहिए, ताकि आतंक की जड़ को ही खत्म किया जा सके। पूरा विश्व जान चुका है कि पाकिस्तान केवल आतंकवाद की जननी है जिसका खात्मा अत्यंत आवश्यक है।

श्रीराम सेवा समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश लोधी का कहना है कि पाकिस्तान से आए आतंकवादियों की मदद करने वालों को पहले सजा मिले। आतंकवादियों द्वारा पर्यटकों की नृशंस हत्या जघन्य अपराध है। इसके लिए सरकार तत्काल कठोर कदम उठाए और आतंकवादियों के खात्मे तक अभियान जारी रखे। पाकिस्तान की साजिश भी उजागर हुई है। सरकार को अब बात से नहीं सीधे परमाणु हमला कर पूरे विश्व को आतंकवाद के खात्मे की पहल का संदेश देना चाहिए। देश इस घटना को भुला नहीं सकता।

हिंदुस्तान उत्थान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानेश चौहान ने कहा कि घटना से हर हिंदुस्तानी का खून खोल रहा है। पाकिस्तान शांति और बातचीत की भाषा कभी नहीं समझेगा। पाकिस्तान जैसे आतंकी देश को ही खत्म कर देना चाहिए। अब समय आ गया है जब भारत को परमाणु हथियार का प्रयोग कर देना चाहिए। हर भारतीय सरकार के साथ है। इनका कहना है कि यह हमला दर्शाता है कि आतंकवादी ताकतें अभी भी भारत की एकता और शांति को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रही हैं। घटना को लेकर देश एकजुट है, और सभी की निगाहें अब सरकार की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं।

The Hindustan Times
Author: The Hindustan Times

Admin@The hindustan times

1
0

Leave a Comment

Read More

16
Default choosing

Did you like our plugin?

Read More

error: Content is protected !!