खबर पल पल की

April 30, 2025 8:43 pm

खबर पल पल की

April 30, 2025 8:43 pm

रानी लक्ष्मीबाई कम्युनिटी हॉल में हुआ प्रदर्शनी का आयोजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

–स्थापना दिवस के उपलक्ष में भाजपा ने लगाई प्रदर्शनी

–प्रदर्शनी में भाजपा के 45 वर्षो की यात्रा को किया गया प्रदर्शित

कासगंज। भारतीय जनता पार्टी ने स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में शहर के रानी लक्ष्मीबाई कम्युनिटी हॉल में प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में भाजपा के 45 वर्षों की यात्रा को दर्शाया गया। प्रदर्शनी में अतिथियों के रूप में पहुंचे पदाधिकारियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

प्रदर्शनी का उद्घाटन एमएलसी रजनीकांत माहेश्वरी, नगर पालिका अध्यक्ष मीना महेश्वरी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। दीप प्रज्ज्वलन पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह पुंढीर, पूर्व चेयरमेन राजेंद्र बौहरे, डा.ज्ञान प्रकाश गुप्ता ने किया। इस दौरान एमएलसी रजनीकांत माहेश्वरी ने बताया कि प्रदर्शनी में भाजपा के 45 वर्षों की यात्रा को दर्शाया गया है। इनमें पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी का कार्यकाल, पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी और पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू की राजनीतिक यात्राओं की तस्वीरें शामिल हैं। उन्होंने बताया कि भाजपा ने अपनी यात्रा में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। अटल और मोदी के नेतृत्व में सुशासन को प्राथमिकता मिली। पार्टी सबका साथ, सबका विकास के मंत्र पर काम कर रही है। प्रदर्शनी में 1980 से 2025 तक का भाजपा का इतिहास प्रदर्शित किया गया है। इसमें पार्टी के संघर्ष और गौरवशाली यात्रा को दर्शाया गया है। प्रदर्शनी में नेताओं के त्याग और बलिदान की कहानियां भी शामिल हैं। कार्यक्रम संयोजक शिवकुमार भारद्वाज, नगर अध्यक्ष मयंक वैश्य ने सभी का अभिनन्दन किया। इस दौरान राजवीर सिंह भल्ला, सुरेश माहेश्वरी, अनुरोध प्रताप सिंह, दिनकर राव चतुर्वेदी, केपी सिंह, शरद गुप्ता, डा. मिथलेश राना, डा. सांत्वना पाराशर, श्यामू यादव, आलोक कुलश्रेष्ठ, हर्ष वर्मा, जितेंद्र सिंह बघेल, संजय मूना, संजय पुंढीर, खूब सिंह लोधी, ब्रजेश वर्मा, शांतनु चौधरी, गौरव बघेल, अजय शर्मा, विपिन भारद्वाज, हरिसिंह बघेल, धर्मपाल सिंह पुंढीर, जितेंद्र सिंह बघेल, विनम्र अग्रवाल, शिवम वार्ष्णेय, दिनेश भास्कर, मोहित तेजधारी, जिला मीडिया प्रभारी केके सक्सेना मौजूद रहे।

Santosh Kumar
Author: Santosh Kumar

ब्यूरो चीफ : कासगंज

2
0

Leave a Comment

Read More

16
Default choosing

Did you like our plugin?

Read More

error: Content is protected !!