खबर पल पल की

April 30, 2025 7:16 pm

खबर पल पल की

April 30, 2025 7:16 pm

जिलाधिकारी मेधा रूपम द्वारा रबी वर्ष 2024-25 के गेहूं क्रॉप कटिंग का किया गया निरीक्षण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

–जिलाधिकारी ने क्रॉप कटिंग कर फसल उपज का कराया आकलन

–किसानों को नहीं होने दी जायेगी कोई भी समस्या

कासगंज। जिलाधिकारी मेधा रूपम ने आज तहसील कासगंज क्षेत्र के विकास खण्ड सोरों के ग्राम होडलपुर के खेत में पहुंच कर रबी वर्ष 2024-25 के गेहूं की क्रॉप कटिंग कराकर जिले में गेहूं की फसल के उत्पादन का औसत चैक किया।

जिलाधिकारी के समक्ष ग्राम होडलपुर के किसान विपिन कुमार ने अपने खेत की क्षेत्रफल में लगे गेहूं की फसल को काटकर जब गेहूं निकाला जिसका वजन 21.225 किलोग्राम रहा। फसल कटाई के दिन गांव में प्रयोगाधीन फसल का प्रचलित भाव 2425 रूपये है।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में गेहूं की फसल तैयार है और कटाई का कार्य चल रहा है। किसानों को अपनी उपज का उचित मूल्य दिलाने के लिए जिले में गेहूं क्रय केन्द्र संचालित करा दिए गए हैं। किसानों को अपना गेहूं बेचने में किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होने दी जायेगी और गेहूं विक्रय का तत्काल समय से भुगतान कराया जायेगा।

इस अवसर पर नायब तहसीलदार एवं सम्बंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Santosh Kumar
Author: Santosh Kumar

ब्यूरो चीफ : कासगंज

2
0

Leave a Comment

Read More

16
Default choosing

Did you like our plugin?

Read More

error: Content is protected !!