खबर पल पल की

May 2, 2025 6:13 pm

खबर पल पल की

May 2, 2025 6:13 pm

भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष पश्चिमी उत्तर प्रदेश ने युवा मोर्चा सदस्यता कार्यशाला को किया संबोधित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बुलन्दशहर। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष पश्चिमी उत्तर प्रदेश सतेन्द्र सिसोदिया ने युवा मोर्चा सदस्यता कार्यशाला को संबोधित किया। कार्यशाला के उपरांत जिला पदाधिकारी के साथ बैठक की।

भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सिसोदिया ने युवा मोर्चा सदस्यता कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। भाजपा राष्ट्र भक्तों की पार्टी है। जब-जब भाजपा ताकत में आती है, तब-तब देश में विकास होता है। देश की एकता, अखंडता एवं विकास केवल और केवल भारतीय जनता पार्टी की दे सकती है। जनपद बुलंदशहर में युवा मोर्चा ने 150000 सदस्य बनाने का प्रण लिया है।


बुलंदशहर सांसद डॉ भोला सिंह ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि अधिक से अधिक सदस्य भारतीय जनता पार्टी में शामिल हों। पश्चिमी उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश में भी बुलंदशहर जिले से सबसे ज्यादा सदस्य भारतीय जनता पार्टी में बनेंगे।
युवा मोर्चा सदस्यता कार्यशाला में प्रमुख रूप से जिला महामंत्री संजय गुर्जर, जिला उपाध्यक्ष दीपक ऋषि,जिला मीडिया प्रभारी संजय माहेश्वरी, जिला महामंत्री युवा मोर्चा कृष्णपाल सिंह, नवीन शर्मा, जनप्रिय, प्रशांत गुर्जर, रजत सिंह, दिव्यांश त्यागी, मोहित सोनी, राघवेंद्र बालियान, मयंक वार्ष्णेय, पिंटू गुर्जर,नरेंद्र चौहान, पराग गर्ग, आकाश पंडित एवं सभी मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे।

Akshit Agarwal
Author: Akshit Agarwal

सीनियर एडिटर

2
0

Leave a Comment

Read More

16
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!