बीबीनगर। नगर में रविवार को ब्राह्मण समाज के लोगों द्वारा भगवान परशुराम जी की भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा में अनेकों झांकिया, बैंडबाजों व अघोरी की झांकी मनमोहक थी। प्राचीन देवी मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गो से निकाली गई। शोभायात्रा में दादा सुशील कुमार शर्मा, चमन शर्मा, राकेश शर्मा, मनोज शर्मा, राजेंद्र शर्मा, लोकेश शर्मा व कमल कांत कौशिक, व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष कमलकांत कौशिक, चिंपू शर्मा, सभासद शिवा शर्मा, जयदीप शर्मा, एडवोकेट कल्पित शर्मा आदि का विशेष योगदान रहा।


Author: Vishal Gupta
संवाददाता बीबीनगर