स्याना। केंद्र व प्रदेश सरकार लगातार लोगो को जागरूक कर पौधारोपण के प्रति बढ़ावा दे रही है व वन महोत्सव के जरिए करोड़ो रुपए खर्च कर पौधे लगाने का काम कर रही है। वहीं नगर व क्षेत्र में लगातार वन व पुलिस कर्मियों की मिलीभगत से लकड़ी माफिया अवैध रूप से हरे वृक्षों का कटान करने से बाज नहीं आ रहे है। बुधवार को अवैध रूप से आम के हरे वृक्षों का कटान कर ट्रॉली में लेकर का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो नगर क्षेत्र के गांव वैराफिरोजपुर मार्ग का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में एक युवक ट्रैक्टर ट्राली में आम के हरे वृक्षों को लेकर जाता हुआ दिखाई दे रहा है। लगातार नगर-क्षेत्र में हो रहे हरे वृक्षों के अवैध कटान में वन विभाग व पुलिस कर्मियों की संलिप्तता से भी इनकार नहीं किया जा सकता है। जबकि लकड़ी माफिया वनकर्मी व पुलिसकर्मी सरकार की वन महोत्सव के जरिए वृक्ष लगाओ वृक्ष बचाओ की योजना को भी पलीता दिखाने का काम कर रहे है। वहीं घटना की जानकारी लेने के लिए वन कर्मियों से फोन के माध्यम से वार्ता कर घटना की जानकारी करने का प्रयास किया गया। लेकिन वन कर्मी द्वारा फोन रिसीव नहीं किया गया।

Author: Akshit Agarwal
सीनियर एडिटर