बुलन्दशहर। महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरुक करने हेतु मिशन शक्ति अभियान (फेज-05) के क्रम में बृहस्पतिवार को थाना कोतवाली नगर की मिशन शक्ति व एंटी रोमियों पुलिस टीम द्वारा अंसारी रोड पर बालिकाओं व छात्राओं एवं महिलाओं के साथ घटित होने वाले अपराधों पर प्रभावी रोकथाम एवं अभियान को सफल बनाए जाने हेतु तथा छात्राओं व बालिकाओं एवं महिलाओं को आत्मनिर्भर, नारी सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन हेतु जागरूकता के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां, जैसे विभिन्न हेल्प लाइन नंबर, महिला हेल्प डेस्क, एंटी रोमियों स्क्वायड, बाल श्रम उन्मूलन, यूपी-112, वूमेन पावर लाइन-1090 एवं आत्मरक्षा संबंधी टिप्स, गुड टच, बैड टच आदि के बारे में विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया।
