खबर पल पल की

May 2, 2025 6:12 pm

खबर पल पल की

May 2, 2025 6:12 pm

आयुक्त मेरठ मंडल द्वारा मंडलीय लेखपाल प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया शुभारम्भ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बुलन्दशहर। नव नियुक्त लेखपालों को उनके पदीय कार्यों व दायित्व के लिए प्रशिक्षण दिए जाने के लिए डायट परिसर में मंडलीय लेखपाल प्रशिक्षण विद्यालय बनाया गया है। इस विद्यालय में मेरठ मंडल के सभी जनपदों में तैनात किए गए नए लेखपालों को एक वर्ष तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। छः माह तक क्लास में एवं छः माह फ़ील्ड वर्क का प्रशिक्षण दिया जाएगा। आज सोमवार को आयुक्त मेरठ मंडल मेरठ सेल्वा कुमारी जे0 ने फीता काटकर एवं मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर प्रशिक्षण विद्यालय का शुभारम्भ किया।

इस मौके पर क्लास रूम का भी निरीक्षण करते हुए की गई। व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए लेखपालों के प्रशिक्षण हेतु सभी आवश्यक सुविधाएं कराने के निर्देश दिए। अभी तक मेरठ मंडल के छः जनपदों के दो सौ तीन लेखपालों ने विद्यालय में प्रशिक्षण के लिए अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। इस अवसर पर सभी लेखपालों को संबोधित करते हुए आयुक्त महोदया ने कहा कि आपको यह मौका मिला है कि गरीब, कमजोर एवं जरूरतमंद की मदद कर सकते हैं। इसलिए जो भी दायित्व आपको मिला है उसका पूरी निष्ठा, ईमानदारी से उसका निर्वहन करें। लेखपाल राजस्व विभाग की महत्वपूर्ण कड़ी होता है। लेखपाल के क्या कार्य और दायित्व होते हैं उसके बारे में अच्छे से प्रशिक्षण लें। आपको अपने कार्यों के बारे में पूर्ण जानकारी होगी तो किसी कार्य में कोई समस्या नहीं आएगी। अभिलेखों का रख-रखाव आदि के बारे में फ़ील्ड में तैनात लेखपालों से भी बिना संकोच जानकारी प्राप्त करें। कार्य के बारे में जानकारी होना बहुत महत्वपूर्ण हैं। गांव में समस्याओं के निराकरण के लिए लेखपाल ही सबसे पहली कड़ी है। भूमि से संबंधित किसानों की समस्या, कानून, डिजास्टर जैसी घटनाओं में लोगों को तत्काल लाभ पहुंचाना आपका दायित्व है। एक वर्ष के प्रशिक्षण में जो भी आपको यहां पढ़ाया जाएगा उसे ध्यान से पढ़ें।

इस अवसर पर जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह ने संबोधित करते हुए सभी लेखपालों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि आपको जो लोगों की सेवा करने का मौका मिला है उसका अच्छे से निर्वहन करें। इस विद्यालय में सभी लेखपालों को उनके पदीय कार्यों के बारे में पढ़ाया जाएगा। क्लास रूम में जो भी अध्यापकों के द्वारा आपको पढ़ाया जाए उसको ध्यान से पढ़ें। फ़ील्ड प्रशिक्षण के दौरान भी कार्यों को अच्छे से समझें। पैमाईश, खसरा, खतौनी एवं किसानों से संबंधित कार्यों तथा लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ किस तरह से दिया जा सकता है, उनके बारे में जानकारी प्राप्त करें। विद्यालय में आपको किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्था कराई जा रही है। यदि कोई समस्या होती है तो उसके बारे में सूचित कराएं। विद्यालय के प्रधानाचार्य के रूप में कार्य देख रहे तहसीलदार सदर को निर्देश दिए गए कि प्रशिक्षण के लिए जो भी व्यवस्था होनी हैं उन्हे सुनिश्चित कराएं। लेखपालों को राजस्व कार्यों के अच्छे से प्रशिक्षण के लिए उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार के द्वारा भी क्लास रखकर प्रशिक्षण दिलाएं। इस मौके पर सीडीओ कुलदीप मीना, अपर जिलाधिकारी प्रशासन व नोडल अधिकारी डा प्रशांत कुमार, उप जिलाधिकारी सदर नवीन कुमार, तहसीलदार व प्रधानाचार्य मनोज रावत सहित सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Akshit Agarwal
Author: Akshit Agarwal

सीनियर एडिटर

1
0

Leave a Comment

Read More

16
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!