खबर पल पल की

June 8, 2025 12:57 pm

खबर पल पल की

June 8, 2025 12:57 pm

अपना दल एस के कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाई रानी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

स्याना। अपना दल एस के कार्यकर्ताओं ने रानी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती धूमधाम से मनाई। कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित किए।
शनिवार को नगर के मौहल्ला बोबासाई स्थित कैंप कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में अपना दल एस जिलाध्यक्ष राजकुमार भुर्जी ने कहा कि रानी अहिल्याबाई होल्कर का जन्म 31 मई 1725 को महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में हुआ था। उन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन में बहुत ही परेशानियों का सामना किया, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी। यही वजह है कि भारत सरकार ने भी उनको सम्मानित किया। उनके नाम डाक टिकट भी जारी हुआ और आज अहिल्या बाई के नाम से अवार्ड भी दिया जाता है। कार्यकर्ताओं को उनके आदर्शों एवं विचारों से प्रेरणा लेनी चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजकुमार भुर्जी व संचालन जिला उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम सैन ने किया। इस दौरान सैंकी अम्बेडकर, भगवत जाटव, लेखराज सिंह, असलम कुरैशी, शीशपाल सिंह चौहान व विकास यादव आदि मौजूद रहे। वही, हिंदजन सेवा समिति के कार्यकर्ताओं ने नगर की सीएचसी स्थित शहीद स्तंभ पर पहुंचकर रानी अहिल्याबाई होल्कर को पुष्प अर्पित कर नमन किया। समिति अध्यक्ष ललित त्रिवेदी ने कहा कि जिस प्रकार पुरुष देशभक्तों ने राष्ट्र के हित में अपना बलिदान दिया है। उसी प्रकार हमारे देश की नारीशक्ति ने भी अनेकों युद्ध लड़कर राष्ट्र का गौरव व सम्मान बचाया है। इस दौरान अनिल बाल्मीकि, इंदु रानी, रेखा, नीतू, जितेंद्र व गौरव आदि मौजूद रहे।
The Hindustan Times
Author: The Hindustan Times

Admin@The hindustan times

1
0

Leave a Comment

Read More

17
Default choosing

Did you like our plugin?

Read More

error: Content is protected !!