खबर पल पल की

July 21, 2025 6:16 pm

खबर पल पल की

July 21, 2025 6:16 pm

चीनी सामान का बहिष्कार जरूरी-कपिल त्यागी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

स्याना। सभी कार्यकर्ता स्वदेशी को समझें। लोगों को समझाएं और जीवन में स्वदेशी को अपनाए। चीनी सामान का पूर्ण बहिष्कार करें। आर्थिक राष्ट्रवाद और स्व रोजगार वर्तमान की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उपरोक्त बातें भारत तिब्बत सहयोग मंच के राष्ट्रीय महामंत्री कपिल त्यागी ने क्षेत्र के गांव बडढा वाजिदपुर में जयश्री महाविद्यालय में प्रवास के दौरान कही। उन्होंने कहा कि चीन हमें आंखें दिखा रहा है। सीमाओं का अतिक्रमण किया जा रहा है। कैलाश मानसरोवर यात्रा में विघ्न डाले जा रहे हैं। गोमुख को छोड़कर सभी नदियों पर अतिक्रमण कर लिया है। लेकिन सवाल यह उठता है कि चीन को टक्कर कैसे दी जाए तो इसका एक ही हथियार है, वह है स्वदेशी। चीन के सामान का बहिष्कार कर स्वदेशी अपनाएंगे तो चीन आर्थिक रूप से कमजोर होगा। तभी हम कैलाश और मानसरोवर को बचा सकते हैं। उन्होंने युवाओं से जागरूक होने का आह्वान किया है। इस दौरान राष्ट्रीय महामंत्री ने राजेश चौधरी को जिला महामंत्री व राकेश वर्मा को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया। इस अवसर पर मेरठ प्रांत अध्यक्ष डॉ संदीप चौधरी, प्रांत उपाध्यक्ष डॉ मनोज चौधरी, युवा प्रांत अध्यक्ष अभिषेक प्रधान, जिलाध्यक्ष नागेंद्र सिंह, नरेंद्र शर्मा, संजीव कुमार व निर्भय सिंह आदि मौजूद रहे।
The Hindustan Times
Author: The Hindustan Times

Admin@The hindustan times

1
0

Leave a Comment

Read More

17
Default choosing

Did you like our plugin?

Read More

error: Content is protected !!